पाक में मेहनत के अनुसार नहीं मिलती महिलाओं को मजदूरी

 पाकिस्तान में महिलाओं को मजदूरी उनकी मेहनत के अनुसार नहीं मिलती है, जबकि वहां की 60 प्रतिशत कृषि महिलाओं पर निर्भर होती है। यह बात ऑक्सफेम पाकिस्तान के निदेशक मुहम्मद काजिलबाश ने कही है। 'वैश्विक असमानता' पर अंतर्राष्ट्रीय विकास चैरिटी ऑक्सफेम की रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद ऑक्सफेम पाकिस्तान के निदेशक मुहम्मद काजिलबाश ने कहा, "हमारे देश की कृषि का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा महिलाओं पर निर्भर है, लेकिन फसल के मौसम के दौरान उन्हें जो मजदूरी मिलती है, वह उनके काम में लगाई गई मेहनत के अनुरूप नहीं है।" काजिलबाश ने कहा, "वैश्विक असमानता रिपोर्ट को लेकर विशेष रूप से पाकिस्तान को चिंतित होना चाहिए, क्योंकि हम असमानता को बढ़ा रहे हैं। हमारे देश में, घरेलू कामगारों का वास्तविक खर्च और जीवनयापन का खर्च उनके द्वारा दी जाने वाली न्यूनतम मजदूरी से अधिक है। लेकिन सबसे बुरी बात यह है कि इसकी मान्यता को लेकर कमी है।" 


देश में महिलाओं को कृषि क्षेत्र में मिलने वाली मजदूरी पर उन्होंने कहा, "खेत में काम करने के बाद जब वे घर वापस जाती हैं, तो उन्हें खाना बनाना, साफ-सफाई करना और अपने बच्चों की देखभाल जैसे कार्य भी करने होते हैं। इस प्रकार का एक अतिरिक्त बोझ उन पर सिर्फ इसलिए पड़ता है, क्योंकि वे महिला हैं।"उन्होंने आगे कहा, "घर का खर्च चलाने वाला समझता है घर से बाहर कार्य करने और पे-चेक प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित करता है और ऐसा वह सिर्फ इसलिए कर पता है, क्योंकि घर पर चीजें पहले से हल होती हैं। उसे वहां के कार्यो की चिंता करने की आवश्यकता नहीं होती है।"


'वैश्विक असमानता' पर अंतर्राष्ट्रीय विकास चैरिटी ऑक्सफेम की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के 2,153 अरबपतियों के पास 4,6 अरब लोगों की समन्वित संपत्ति से अधिक संपत्ति है, जबकि ये 4,6 अरब लोग धरती की आबादी का 60 प्रतिशत हिस्सा हैं। रपट में आगे कहा गया है कि पिछले दशक में अरबपतियों की संख्या दोगुनी होने के साथ, हमारी पुरुष प्रधान अर्थव्यवस्थाएं इस असमानता के संकट को और बढ़ा रही हैं और महिलाओं पर देखभाल के काम की एक भारी और विषम जिम्मेदारी डाल रही हैं।मुहम्मद काजिलबाश ने कहा, "अफसोस की बात है, घरेलू काम और घर के प्रबंधन को हमारे समाज में 'काम' नहीं माना जाता है। यहां, हमें पता नहीं है कि क्रियाओं का महत्व होता है।" 


" alt="" aria-hidden="true" />


Popular posts
प्रधानमंत्री मोदी ने 5 अप्रैल को रात्रि 9 बजे 9 मिनट तक घर की लाईट बंद करने की अपील की और 130 करोड़ देशवासियों को महाशक्ति जगाने का किया आह्वान
"यह विवाद का तीसरा दिन था। मग्घे की लाश पड़ी थी।
पीएम मोदी ने कहा कि ये लॉकडाउन का समय जरूर है, हम अपने अपने घरों में जरूर हैं, लेकिन हम में से कोई अकेला नहीं है। 130 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति हर व्यक्ति के साथ है, हर व्यक्ति का संबल है। हमारे यहां माना जाता है कि जनता जनार्दन, ईश्वर का ही रूप होते हैं। इसलिए जब देश इतनी बड़ी लड़ाई लड़ रहा हो, तो ऐसी लड़ाई में बार-बार जनता रूपी महाशक्ति का साक्षात्कार करते रहना चाहिए। मोदी जी के भाषण का पूरा अंश ये रहा :-
भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 107 हो गई है। भारत सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा मामले केरल से सामने आए हैं। वहां 22 लोग कोविड19 पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं देश में दो और पूरी दुनिया में 6 हजार से अधिक लोगों की मौत इस बीमारी के संक्रमण से हो चुकी है।
Image
मग्घे ने पिछले कुछ बरसों से सैकड़ों बार प्रधान के कहने पर बैंक से पैसा उठाया था। हर बार वह घर आकर घर के मिट्टी की दीवार पर एक खड़ी लाइन जोड़ देता था जो पैसा बतौर हिसाब उसे प्रधान से पाना था। हालांकि प्रधान ने अभी तक तो एक रुपया भी नहीं दिया था मगर मिट्टी की दीवारों पर लाल रंग के सैकड़ों खड़ी लाइनें मग्घे और मीरावती को खासी तसल्ली देतीं थीं कि प्रधान के पास यह रकम जमा है और वह इसे देगा जरूर। मग्घे तड़प-तड़प कर टी.बी. की बीमारी से मर गया। मगर प्रधान अब-तब करता रहा। मग्घे के बच्चे प्रधान के आगे पीछे मड़राते रहे, मीरावती भी बार-बार उस दर पर गई, मगर पैसे न मिलेआम तौर पर डांट-फटकार से बात करने वाला प्रधान, मीरावती से विनम्रता से पेश आता और उसे आश्वासन देता रहा। मग्घे ने मरते-मरते अपने बड़े भाई दांते और छोटे भाई राम समुझ से वचन ले लिया था कि वे मीरावती और उसके चार अबोध बच्चों को भूखा नहीं मरने देंगे।