दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित पांच सितारा होटल द पार्क का लाइसेंस रद्द कर दिया है। होटल के बेसमेंट में शनिवार सुबह आग लगने के बाद धुआं मेहमानों के कमरों तक पहुंच गया था। इसमें नौ विदेशियों समेत कुल 15 लोग धुंए की चपेट में आकर हताहत हो गए थे। इस घटना के बाद दमकल विभाग के अधिकारियों ने होटल में आग से बचाव के इंतजामों की जांच की, जिसमें भारी खामिया पाई गई। जिसके बाद दमकल विभाग ने होटल की एनओसी को अस्थाई तौर पर रद्द करने की संस्तुति की। इसके आधार पर पुलिस के लाइसेंसिंग विभाग ने दमकल विभाग की रिपोर्ट के आधार पर होटल का लाइसेंस रद्द कर दिया। होटल के अब बंद होने का खतरा मंडराने लगा है। हालांकि होटल को सील किया जाएगा या खामिया दूर करने की मोहलत दी जाएगी, यह संबंधित एजेंसी तय करेगी। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि आग फैलने पर होटल अर्पित की तरह कई लोगों की जान जाने का खतरा था। हालांकि संयोग रहा कि इसमें कोई गंभीर रूप से हताहत नहीं हुआ। दमकल विभाग के मुताबिक होटल के कर्मियों ने अपने स्तर पर आग को बुझा दिया था। लेकिन धुआं होटल के कमरे में फैलने से वहां रह रहे लोग बीमार हो गए थे। घटना होटल प्रशासन ने न तो दमकल विभाग और न ही पुलिस को दी थी। बाद में अस्पताल से होटल में आग की जानकारी पुलिस को मिली। इस बाद पुलिस और दमकल ने जांच की।" alt="" aria-hidden="true" />
दिल्ली के 5 सितारा होटल 'द पार्क' का लाइसेंस रद्द