24 फरवरी को अहमदाबाद आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के स्वागत-सत्कार की जोरदार तैयारियां चल रही हैं| अहमदाबाद के गांधी आश्रम में भी तैयारियां की जा रही हैं| गांधी आश्रम में अमेरिकी प्रोटोकोल के मुताबिक स्पेशल ग्रीन रूम बनाया जा रहा है| इस ग्रीन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुछ देर आराम कर सकें, इसलिए अत्याधुनिक रूम बनाया जा रहा है| गांधी आश्रम में मगन निवास के निकट साबरमती रिवरफ्रंट पर पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के लिए खास स्टेज बनाया जा रहा है| इस स्टेज से अमेरिकी राष्ट्रपति साबरमती रिवरफ्रंट समेत नदी का नजारा देख सकेंगे| मोदी और ट्रम्प 4-5 मिनट इस स्टेज में रहेंगे| गांधी आश्रम और रिवरफ्रंट पर रंग बिरंगी लाइटें भी लगाई जा रही हैं|" alt="" aria-hidden="true" />
गांधी आश्रम में मोदी-ट्रम्प के लिए बन रहा है स्पेशल ग्रीन रूम